..................... Salman Khan will be playing senior citizen role in Kabir Khan next - Hindi Filmibeat

अब वरिष्ठ नागरिक बनेंगे सलमान खान..वो भी कबीर खान की फिल्म में!

सलमान खान कबीर खान की अगली फिल्म में वरिष्ठ नागरिक की भूमिका निभाएंगे।

By Shweta

सलमान खान और कबीर खान की फिल्म सुपरहिट मानी जाती है। हालांकि सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट उनकी बाकी फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है लेकिन इसका असर सलमान खान और कबीर खान की दोस्ती पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा है।

जी हां कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान कबीर खान के साथ अपनी अगली फिल्म करने के लिए तैयार हो गए हैं और इसमें सलमान खान एक वरिष्ठ नागरिक की भूमिका निभाएंगे। सलमान खान अब कैरेक्टर रोल करना चाहते हैं और सुपरस्टार सलमान खान की इमेज को खत्म करना चाहते हैं।

salman-khan-will-be-playing-senior-citizen-role-in-kabir-khan-next

ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान ट्यूबलाइट की शूटिंग के दौरान ही कबीर खान की इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी हामी भर चुके हैं और जल्द ही इस पर काम शुरू कर सकते हैं। लेकिन साथ ही हम आपको बता दें कि फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट से भी काफी उम्मीदें थी लेकिन फिल्म पांच दिनों में सिर्फ 95 करोड़ कमा पाई है। फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो के अलावा सोहेल खान भी लीड रोल में हैं। इसके पहले भी कबीर और सलमान खान बजरंगी भाईजान और टाइगर जिंदा है में भी साथ काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X