SHOCK: संजय दत्त की बॉयोपिक में काम करेंगे सलमान खान.. सिर्फ एक शर्त पर!

By Neeti

सलमान खान और संजय दत्त के बीच कुछ 'खास' नहीं चल रहा। यह तो अब जगजाहिर हो चुका है। लेकिन हाल ही में अफवाह आई थी कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन फिल्म संजय दत्त बॉयोपिक में सलमान खान भी एक स्पेशल किरदार या कैमियो निभाने वाले हैं।

Salman Khan

कुछ समय पहले संजय दत्त ने कहा था कि उन्हें बहुत खुशी होगी यदि उनके दोस्त सलमान खान उनकी बॉयोपिक फिल्म में कैमियो करेंगे। बहरहाल, लगता है सलमान खान फिलहाल संजय दत्त की ख्वाहिश पूरी नहीं करना चाहते।

[होना था धमाकेदार 'कमबैक'.. इस सुपरस्टार की फिल्म हो गई डिब्बाबंद!]

हाल ही में अपने फॉर्महाउस में किए प्रेस कांफ्रेस में सलमान खान से पूछा गया कि क्या वे दत्त बॉयोपिक में कैमियो के लिए तैयार हैं? तो सुल्तान स्टार ने कहा- यदि फिल्म में मैं रहूंगा.. तो पूरी फिल्म में रहूंगा.. वर्ना नहीं..

[''सलमान खान के सामने आते ही डॉयलोग भूल जाता था....'']

हम्म.. सलमान ने शायद जानबूझकर ही ऐसा जवाब दिया। क्योंकि राजकुमार हिरानी पहले ही अपनी फिल्म के लिए रणबीर कपूर को फाइनल कर चुके हैं। पीके के बाद से ही हिरानी इस फिल्म में पूरी तरह से जुट चुके हैं। दत्त बॉयोपिक साल 2017 के दिसंबर में रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X