कैट की एक झलक पाने को सात समंदर पार तक जाएंगे सलमान!
[गपशप] सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच क्या कनेक्शन है ये तो कोई नहीं समझ पाया लेकिन फिर भी दोनों के बीच दोस्ती बहुत ही गहरी है। यही कारण है कि कैटरीना के मोम के पुतले को देखने के लिए सलमान खान लंदन के मैडम तुसाद म्यूज़ियम तक जा सकते हैं।
कैटरीना की इस वैक्स स्टैच्यू का अनावरण 27 मार्च को होना है और इसीलिए सलमान खान का प्लान है लंदन जाकर इस सेरेमनी में शामिल होने का। वहीं कैटरीना कैफ के 'स्पेशल इंसान' रणबीर कपूर इस सेरेमनी का हिस्सा नहीं होंगे।
ALSO READ: BOOKED:अगले 2 सालों तक हर त्योहार पर केवल KHANS
हां, खबर ये ज़रूर है कि रणबीर कैटरीना के लंदन से लौटने के बाद उनके लिए एक बहुत बड़ी पार्टी रखने वाले हैं। वहीं उन्होंने कैटरीना के लिए प्राउड भी फील किया कि आज की लीडिंग हीरोइनों में वो इकलौती हैं जिन्हें ये सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
SEE PIC OF THE DAY:सलमान ऐश्वर्या को देखते रह गए शाहरूख-ऋतिक!
कैट के इस मोम के पुतले को लेकर बहुत ज़्यादा उत्सुकता है। क्योंकि सब देखना चाहते हैं कि आखिर कैट का कौन सा लुक इस के लिए चुना गया। वैसे सभी को लग रहा है कि कैट का चिकनी चमेली, शीला की जवानी या बार्बी डॉल लुक में से एक फाइनल किया गया होगा। आप भी दीजिए अपनी राय -


Click it and Unblock the Notifications


