PLAN: सलमान खान का प्रेम रतन धन पायो प्लान ज़बर्दस्त पर महंगा?
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म की कास्ट एंड क्रू ने तय किया कि वो फिल्म के टिकट खरीद कर देखेंगे। इतना ही नहीं, उनके साथ शामिल होंगे बड़जात्या परिवार और खान परिवार के सदस्य भी। लेकिन अगर ये खबर सच है तो इसका मतलब है कि ये परिवार का प्लान काफी महंगा साबित होगा। भई मुंबई में प्रेम रतन धन पायो के टिकट बिक ही इतने महंगे रहे हैं।
एक वीआईपी टिकट की कीमत 900 से शुरू होकर 1200 तक है। तो आप अंदाज़ लगा ही सकते हैं कि एक मूवी प्लान कितना महंगा होगा। खैर,सलमान खान कई सालों बाद अपने प्रेम अवतार में लौट रहे हैं और इसी के साथ 15वीं बार किसी फिल्म में प्रेम बनने जा रहे हैं। उन्होंने और सूरज बड़जात्या ने ये सफर मैंने प्यार किया से साथ में शुरू किया था।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए सलमान खान ने फीस क्या ली है? कुछ नहीं....सलमान ने फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली बल्कि वो फिल्म का प्रॉफिट सूरज के साथ बांटेंगे। जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications


