तगड़ा Rumor: फिल्मफेयर अवार्ड में सलमान का गुस्सा....गालियों से लेकर चिल्लाने तक!
[गपशप] सलमान खान को गुस्सा आजकल कम आता है लेकिन इसका मतलब ये थोड़ी है कि उन्हें कभी गुस्सा आएगा ही नहीं। और अगर सलमान खान को गुस्सा आ गया तो फिर उन्हें कभी कोई कंट्रोल नहीं कर सकता।
हुआ यूं कि फिल्मफेयर अवार्ड समारोह में सलमान खान को एक झूले पर धमाकेदार एंट्री करनी थी। लेकिन सलमान खान के वज़न की वजह से वो झूला ऑडियंस से केवल 4 फीट ऊपर रह गया। और सलमान सबके सर के ऊपर झूल रहे थे।
[PHOTOS: सलमान बने रह गए दीवाने...और शाहरूख चुरा ले गए MOMENT!]
ऐसे में वो काफी परेशान हो गए और उनके पसीने छूट गए कि अगर झूला टूटा तो कई लोग ज़ख्मी हो जाएंगे। अपनी परफॉर्मेंस के बाद सलमान खान गुस्से में बैकस्टेज पहुंचे और उन्होंने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान को काफी खरी खोटी सुनाई। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी टीम को काफी डांट लगाई।
[फिल्मफेयर DHAMAKA: ऐश की 'रेखा मां वाली भूल' पर बच्चन रिएक्शन]
इसके बाद सलमान काफी देर तक टेबल और चेयर पटकते रहे। हालांकि मुदस्सर की मानें तो ऐसा कुछ नहीं हुआ। लेकिन सूत्रों की मानें कि सलमान का गुस्सा देख आलिया और वरूण बाहर से ही चले गए और अंदर जाने की हिम्मत भी नहीं की।
जानिए किन आदतों ने सलमान को बनाया Bad Boy -


Click it and Unblock the Notifications












