ईद में 'दबंग' को लेकर आएंगे सलमान!

रिलीज से पहले खूब चर्चा में रही अपनी पिछली फिल्म 'वीर' के बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने के बाद से सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग' को लेकर कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं दिखते इसलिए वो इसे ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। वैसे इसके पीछे भी एक खास वजह ये है कि पिछसे साल आई सलमान की हिट फिल्म 'वांटेड' भी ईद पर ही रिलीज हुई थी। 'वांटेड' दर्शकों को खूब पसंद भी आई थी और अब सलमान उसी सफलता को दोहराना चाहते हैं। इसलिए वो इस साल सितंबर में ईद के मौके पर 'दबंग' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।
देखें विडियो: जीवनसाथी की तलाश में कैटरीना
इस फिल्म के प्रोडयूसर अरबाज खान हैं। 'दबंग' के सेट पर सलमान के साथ कई हादसे से भी हो चुके हैं। एक बार इस फिल्म के सेट पर आग लगने की शूटिंग की जा रही थी। जिससे सेट पर इतना धुआं भर गया कि सलमान को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण हॉस्पिटल पहुंचाना पड़ गया। एक दूसरे हादसे में इस फिल्म के सेट पर चोट लगने के कारण सलमान के हाथ में फ्रेक्चर हो गया था। खैर जो भी हुआ हो इस फिल्म में अपना दिलो-जान लगा रहे सलमान के तेवर देखकर लगता है कि वो फिल्म को हिट कर कर ही दम लेंगे। हम तो यही कहेंगे गुड लक!


Click it and Unblock the Notifications