'वीर' सलमान के लिए मोटी हुईं जरीन
वीर फिल्म की अभिनेत्री जरीन खान वीर के प्रोमो से लाइमलाइट में आयी हैं। फिल्म का म्यूजिक लांच हो गया है। हर कोई बात करता नजर आ रहा है कि जरीन काफी मोटी दिख रही हैं। दिखने में जरीन काफी कुछ कैट से मिलती-जुलती हैं। विशेषकर उनकी मुस्कुराहट बिल्कुल कैट जैसी है। लेकिन उनमें और कैट में बसे बड़ा अंतर है फिगर का।
कैट छरहरी काया की बार्बी डॉल जैसी फिगर वाली ऐक्ट्रेस हैं। जबकि वीर फिल्म में जरीन स्वस्थ शरीर की कम उम्र महिला नजर आ रही हैं। लेकिन पता चला है कि जरीन पहले दिखने में काफी पतली-दुबली नाजुक सी थीं। पर उनका लुक उन्हे 18 वीं सदी की लड़की जैसा दिखने में बाधा बन रहा था। इसलिए जरीन ने खास तौर से इसी फिल्म के लिए तीन महीने के अंदर 8 किलो वजन बढ़ाया है।
जिससे वह उस समय की महिलाओं जैसी दिखें और अपने रोल में नैचुरल नजर आएं। वैसे उनकी मेहनत रंग लायी है। फिल्म में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। लेकिन इस फिल्म में उनके चुनाव की वजह साफ नजर आ रही है। अरे जब जरीन स्लिम रहीं होंगी तो बिल्कुल कैट जैसी ही दिखती होंगी। तभी तो सल्लू मियां ने किसी स्वस्थ शरीर की लड़की को ना चुन कर दुबली-पतली जरीन को ही वीर के लिए चुना और वजन बढ़ाने के लिए कहा।


Click it and Unblock the Notifications