सल्लू के साथ नर्गिस फाखरी के कुछ करीबी पल

हाल ही में सलमान खान रॉक्स्टार फिल्म की हिरोइन और विवादों से घिरी रहने वाली नर्गिस फाखरी के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताते नज़र आए। खबर है कि सलमान मुम्बई में आयोजित 8वें इंडो-अमेरिकन कॉरपोरेट एक्सीलेंस अवार्डस में शरीक हुए थे और साथ ही नर्गिस फाखरी भी इसी फंक्शन में नर्गिस फाखरी भी मौजूद थीं।
सलमान को इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए पुरस्कृत भी किया गया। सलमान खान जब स्टेज पर आए तो उन्होने अपनी सभी बेहतरीन फिल्मों के बारे में बात की।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सलमान नरगिस के साथ ही नज़र आए यहां तक कि स्टेज से उतरते वक्त सलमान ने नर्गिस को सहारा भी दिया। सलमान ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये भी कहा कि वो नर्गिस फाखरी के साथ फिल्म जरुर करना चाहेंगे। कार्यक्रम के बाद नर्गिस और सलमान ने एक साथ कई फोटोग्राफ्स भी खिंचवाए।


Click it and Unblock the Notifications