सलमान खान को चाहिए बेस्ट सिंगर एवार्ड!

सलमान खान को आज तक कितने ही एवार्ड से नवाजा गया होगा। बेस्ट एक्टर, सर्पोटिंग एक्टर आदि, लेकिन अब बॉलीवुड के दबंग खान को बेस्ट सिंगर का एवार्ड भी चाहिए। जी हां, सूत्रों के अनुसार, इस साल किसी भी एवार्ड फंक्शन में बेस्ट सिंगर के तौर पर नॉमिनेट न किए जाने पर सलमान खफा हैं।

salman khan

साल 2014 में आई फिल्म 'किक' का एक गाना हैंगओवर, साल के पॉपुलर गानों में से एक रहा। लेकिन इसके लिए सलमान को एवार्ड तो क्या नॉमिनेट भी नहीं किया। लिहाजा, सलमान ने सवाल उठाया है कि कोई उन्हें सिंगर क्यों नहीं मानता। आपको बता दें, इससे पहले भी सलमान खान ने अपनी फिल्मों में कुछ गाने गाए हैं।

सूत्रों के अनुसार, एक एवार्ड फंक्शन के बाद सलमान खान को अपने दोस्तों से पूछते पाया गया कि इस साल मुझे बेस्ट सिंगर के लिए क्यों नहीं नॉमिनेट किया गया। खबर है कि, सलमान ने साजिद- वाजिद से भी बात की और कहा कि, ''मुझे कोई सिंगर नहीं समझता क्या?''

हालांकि, साजिद -वाजिद सलमान के इस सवाल से हैरान रह गए। और उन्होंने सलमान को शांत करते हुए समझाने की भी कोशिश की। सलमान को दिलासा देते हुए साजिद- वाजिद ने कहा कि, इन एवार्ड फंक्शनस में सब कुछ पहले फाइनल होता है। जो पॉपुलर सिंगर होते हैं, एवार्ड उन्हीं के हाथों में जाता है।

बहरहाल, हम भी सलमान को यही कहना चाहेंगे कि आपके फैंस के लिए आप हमेशा बेस्ट एक्टर और बेस्ट सिंगर रहेंगे। लेकिन यह एवार्ड पाने के लिए इतना उतावला होना सही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X