Shhh.. 'सुल्तान' में सलमान- कैटरीना.. लेकिन मिला धोखा.. और बदल गई हीरोइन!
[गपशप] अली अब्बास जफर की फिल्म सुल्तान में सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ काम करना चाहते थे। लेकिन कैटरीना ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया क्योंकि उस वक्त वे रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं। कैट अपने रिलेशन में कोई परेशानी नहीं चाहती थीं, लिहाजा उन्होंने सुल्तान जैसी बड़ी फिल्म को ना कर दिया।
सुल्तान अपनी कास्टिंग को लेकर शुरूआत से ही चर्चा में रहा है। अनुष्का शर्मा के फाइनल होने से पहले भी परिणीति चोपड़ा, दीपिका पादुकोण का नाम इस फिल्म से जुड़ा चुका था।
''ईद को हम सब सलमान खान की फिल्म सुल्तान देखेंगे..''
लेकिन हाल ही में यह रिवील किया गया है कि सलमान खान फिल्म में कैटरीना कैफ को लेना चाहते थे। कैट फिल्म के लिए पहली च्वॉइस थीं। लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी।
बहरहाल, कोई शक नहीं कि कैटरीना अब अपने फैसले पर दुखी हो रही होंगी। फिलहाल उनके करियर को एक हिट फिल्म की दरकार है और वह फिल्म सुल्तान हो सकती थी।
यहां देखें सलमान खान- कैटरीना कैफ की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications


