सलमान को इस एक सीन के लिए चाहिए थी कैटरीना...डायरेक्टर ने कहा NO!

सलमान खान को कैटरीना कैफ कितनी पसंद हैं, ये तो हमें आपको बताने की ज़रूरत है नहीं। तो हुआ यूं कि उन्होंने अपने डायरेक्टर को कहा कि फिल्म में कैटरीना चाहिए...और डायरेक्टर का जवाब था ना...मतलब ना!

सलमान खान को तो आप जानते ही हैं मतलब उनकी वो ज़िद वाली आदत। अब उनकी ताज़ा ज़िद थी कैटरीना कैफ। दरअसल, ट्यूबलाइट में शाहरूख खान एक कैमियो कर रहे हैं ये तो सबको पता है लेकिन फिल्म में एक सीन के लिए सलमान को कैटरीना कैफ चाहिए थी।

जी हां, सलमान को फिल्म में कैटरीना का कैमियो चाहिए था और उन्होंने डायरेक्टर कबीर खान को ये बात बताई। लेकिन कबीर खान उन डायरेक्टर में नहीं आते जो हर डिमांड मान लें। उन्होंने तुरंत ये कहकर मना कर दिया कि कैटरीना फिट नहीं बैठती।

salman-khan-katrina-kaif-tubelight-cameo

वैसे अगर कैटरीना कैफ ट्यूबलाइट में कैमियो कर लेतीं तो उनकी और सलमान की आने वाली फिल्म टाईगर ज़िदा है का भी प्रमोशन हो जाता। लेकिन कहानी में दिलचस्प ट्विस्ट ये है कि टाईगर ज़िंदा है, एक था टाईगर का सीक्वल है जिसके डायरेक्टर कबीर खान थे।

कबीर खान और सलमान खान की ईक्वेशन बहुत ही तगड़ी है। या यूं कहिए कि दोनों को ही एक दूसरे की तब सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, जब दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाना। इसके बाद सलमान खान के हिस्से आई एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में।

वहीं ट्यूबलाइट को लेकर भी लोग काफी आश्वस्त हैं कि फिल्म शानदार होगी। लेकिन अब कबीर खान ने सलमान से और सलमान ने कबीर खान से थोड़ा ब्रेक ले लिया है। कम से कम उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट तो यही कहती है।

क्योंकि आगे सलमान - कैटरीना अली अब्बास ज़फर के साथ एक था टाईगर सीक्वल करने जा रहे हैं। वैसे यहां देखिए सलमान - कैट की कुूछ RARE PICS -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X