क्या पैसे से खरीदेंगे सलमान बच्चा!

सुनकर शायद आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। सलमान खान ने हाल ही में गूगल प्लस पर अपने ब्रांड बींग ह्यूमन के पेज के लॉंच के दौरान यह बात कही। सलमान खान ने कहा कि वो शादी के बारे में तो कुछ नहीं कह सकते लेकिन उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं और वो चाहते हैं कि उनके बच्चे हों। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले टीवी चैनल में अपने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने कहा था कि पैसा बहुत जरुरी है। पैसे से आप कुछ भी खरीद सकते हैं तो क्या सलमान खान पैसे से बच्चा पाने की आस लगाए बैठे हैं? क्योंकि बिना शादी के बच्चा तो उन्हें इसी तरह से मिल सकता है।

सलमान खान की शादी को लेकर हर कोई उत्सुक रहता है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर सलमान कब अपनी होने वाली पत्नी के नाम का ऐलान करेंगे और कब उनके फैन्स उनकी शादी में शरीक होंगे। हालांकि सलमान खान ने कहा है कि वो अपनी शादी में किसी को नहीं बुलाएंगे लेकिन फिर भी उनकी शादी को लेकर लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ है। सलमान खान से जब भी शादी के बारे में पूछा जाता है तो सलमान हमेशा कुछ ना कुछ कहकर बात को टाल जाते हैं। लेकिन इस बार सलमान ने जब कहा कि वो शादी के बारे में तो कुछ नहीं सह सकते लेकिन वो चाहते हैं कि उनके बच्चे हों तो लोगों को बड़ी ही हैरानी हुई।

वैसे ये भी हो सकता है कि सलमान खान ने अपने लिये दुल्हनिया ढ़ूंढ़ ली हो लेकिन किसी को अभी बताना नहीं चाहते हों। लेकिन अगर सलमान के दिल में कोई होती तो क्या उनके फैन्स को खबर ना होती। खैर अब बात चाहे जो भी हो लेकिन हम तो यही कहेंगे कि सल्लू मियां जल्दी से अपने लिए दुल्हनिया ढ़ूंढ़ लीजिए और बढ़ा लीजिए अपना परिवार कहीं देर ना हो जाए। माना कि पैसा बहुत जरुरी है लेकिन पैसा इतना भी काम का नहीं कि उससे आप अपने लिए परिवार खरीद पाएं। गौर फरमाइयेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X