'शुद्धि' से सलमान बाहर.. इन्हें मिलेगा बड़ा फायदा!

[गपशप] करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' से अब सलमान खान का नाम अलग हो चुका है। इस फिल्म के लिए करण ने वरूण धवन और आलिया भट्ट को फाइनल किया है। बता दें, करण के इस फैसले से किसी को खुशी हो न हो, यशराज फिल्म्स ने जरूर चैन की सांस ली होगी।

बता दें, 'शुद्धि' करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसकी वजह से सलमान को इस फिल्म के लिए अच्छा खासा वक्त निकालना पड़ता। लिहाजा, उनकी दूसरी फिल्म 'सुल्तान' को इसका नुकसान जरूर उठाना पड़ता, क्योंकि सलमान के पास डेट्स की प्रॉब्लम थी। फिल्म के निर्माता भी इस बात को लेकर परेशान थे।

लेकिन अब जबकि साफ हो गया है कि सल्लू शुद्धि प्रोजेक्ट से बाहर हैं, यशराज फिल्म्स चैन की सांस ले सकते हैं। अब सलमान आराम से इस फिल्म को समय दे सकते हैं। खबरों की मानें तो सुल्तान की कहानी एक 40 साल के बॉक्सर की है। लिहाजा, सलमान को फिल्म के लिए काफी ट्रेनिंग की भी जरूरत होगी।

VIDEO: जब सलमान खान बने सोनाक्षी के पापा..मजेदार..

वहीं, अभी तक अफवाह थी कि इस फिल्म में सलमान के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण की जोड़ी दिखेंगी। हालांकि दीपिका ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया। लिहाजा, अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्सर सलमान के साथ इस फिल्म में कौन दिखाई देती हैं।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X