सलमान खान VS अक्षय कुमार.. 2018 में होगा धमाकेदार क्लैश.. या.....!

By Neeti

संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' के बाद.. अब सलमान खान की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' के पोस्टपोंड होने की भी खबरें आ रही हैं। दरअसल, सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं से साफ कहा है कि यदि आप फिल्म का सर्टिफिकेट चाहते हैं.. तो 68 दिनों पहले फिल्म बोर्ड के पास जमा करें।

लिहाजा, ऐसे में दिसंबर में रिलीज होने वाली हर फिल्म पर तलवार लटकती दिख रही है। वहीं, बोर्ड अपने फैसले पर काफी कड़े तौर पर अडिग है। तो अब उम्मीद है कि टाईगर जिंदा है के निर्माता भी फिल्म को 2018 जनवरी ले जाएंगे।

Salman Khan vs Akshay Kumar

जाहिर है जब फिल्म सलमान खान की हो.. तो किसी बड़े डेट पर ही रिलीज होगी। क्रिसमस नहीं तो.. फिल्म रिलीज के लिए 26 जनवरी का दिन भी चुना जा सकता है। यूं भी टाईगर जिंदा है देशभक्ति संबंधित कहानी पर आधारित है।

लेकिन याद दिला दें, 26 जनवरी को ही अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज होने वाली है। लिहाजा.. यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या सलमान और अक्षय के बीच जबरदस्त क्लैश होगा.. या फिल्म को और भी आगे खिसका दिया जाएगा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X