..................... Salman Khan upset with Shahrukh Khan? | Don 2 | शाहरूख की तरह पर्सनल जिंदगी नहीं बेचता: सलमान खान - Hindi Filmibeat

शाहरूख की तरह पर्सनल जिंदगी नहीं बेचता: सलमान खान

सलमान खान और शाहऱूख कभी दोस्त हुआ करते थे लेकिन आज उनसे बड़ा दुश्मन कोई नहीं है। तभी तो गाहे-बेगाहे दोनों एक-दूसरे पर छींटा-कशी करने से बाज नहीं आते हैं।

अभी पिछले दिनों की घटना आपको याद होगी कि जब मुंबई के बांद्रा की सड़को पर शाहरूख ने अपनी बेटी सुहाना के साथ सुबह-सुबह साईकिल की सैर की थी। शाहरूख ने अपनी बेटी सुहाना के साथ पर्सनल लम्हे को पत्रकारों और मीडिया के साथ बांट दिया था। दरअसल किंग खान ने यह सब कुछ अपनी आने वाली फिल्म डॉन 2 के प्रमोशन के लिए किया था।

जिसकी जबरदस्त आलोचना सलमान खान ने की है। सलमान ने कहा कि शाहरूख ने तो पैसों के लिए अपनी पर्सनल लाइफ को बेचना शुरू कर दिया है। अगर उनकी जगह मैं होता तो किसी दोस्त तक को नहीं बताता कि अपनी बेटी के साथ कूल साईकिल राईडिंग का मजा लेने जा रहा हूं। वो लम्हा मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक होता जिसे मैं कभी भी किसी से शेयर नहीं करता।

सलमान खान ने कहा कि वो खुद भी खाली समय में साईकिल चलाते हैं लेकिन कभी भी किसी मीडिया कर्मी को फोन करके इत्तल्ला नहीं करते कि वो साईकिल की राइड करने जा रहे हैं। यह सब काम केवल शाहरूख ही कर सकते हैं। खैर सलमान ने तो अपनी बात कह दी देखते है कि चुप ना बैठने वाले शाहरूख खान की ओर से क्या जवाब आता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X