POSTER: सलमान खान की अगली फिल्म.. 'ट्यूबलाइट'.. का पहला पोस्टर रिलीज!
'सुल्तान' रिलीज हो गई.. ब्लॉकबस्टर भी हो गई। अब आगे बढ़ते हैं सलमान खान की अगली फिल्म की ओर। जी हां, सलमान की अगली फिल्म है कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ट्यूबलाइट'.. हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। हालांकि आपको जानकर थोड़ा अफसोस होगा कि यह पोस्टर ऑफिशियल नहीं, बल्कि फैन मेड है।

सलमान खान की हर फिल्म की तरह ट्यूबलाइट को लेकर भी फैंस बेहद उत्साहित हैं। उसी उत्साह का नतीजा है कि ट्यूबलाइट का यह 'लोगो पोस्टर' अब तक वायरल हो चुका है। बता दें, यह एक फैन के द्वारा बनाया पोस्टर है।
PIC: सलमान खान- कैटरीना कैफ की FACEBOOK चैट..
कबीर खान और सलमान खान की जोड़ी ने 'एक था टाईगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लिहाजा, इनकी अगली फिल्म से सभी को बेहद उम्मीदें हैं। कबीर खान ने ट्विटर पर ट्यूबलाइट का जिक्र करते हुए बताया कि 10 दिनों के बाद फिल्म की शूटिंग शुरु की जाएगी।
REALLY: तो सलमान ने भी माना.. वो आमिर खान से बड़े स्टार हैं!
ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा। फिल्म की शूटिंग लद्दाख और फिर कश्मीर में होने वाली है। वहीं, फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि फिल्म राजनीति पर आधारित नहीं, बल्कि human ड्रामा है।


Click it and Unblock the Notifications


