PIC OF THE DAY: सलमान खान ने ट्वीट की ऐश्वर्या राय की तस्वीर, ट्विटर पर मच गया बवाल

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का इतिहास तो सबको पता ही है इसलिए कल शाम जब सलमान खान ने अचानक ट्विटर पर एक तस्वीर डाली जिसमें उनके साथ ऐश्वर्या राय भी थीं तो फैन्स ने बवाल मचा दिया है। कुछ सलमान खान की तारीफें करने लगे कि वो सच्चे आशिक़ हैं तो बाकी के बस हैरान थे कि ऐसा कैसे हो गया।

हुआ यूं कि संजय लीला भंसाली की भांजी और बेला सहगल की बेटी शरमीन सहगल, मलाल से अपना डेब्यू करने जा रही हैं और सलमान खान ने शरमीन का बॉलीवुड में स्वागत करते हुए अपनी और शरमीन की एक तस्वीर डाली। लेकिन इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय भी मौजूद थीं।

salman-khan-tweets-a-photo-of-aishwarya-and-the-internet-goes-mad

दरअसल, ये तस्वीर है हम दिल दे चुके सनम के सेट की जहां, सब संजय लीला भंसाली का जन्मदिन मनाते नज़र आ रहे हैं और शरमीन भी मौजूद हैं। शरमीन के मामा संजय लीला भंसाली और मां बेला सहगल, दोनों के साथ ही सलमान खान ने हम दिल दे चुके सनम में काम किया है।

अब लोगों ने जैसे ही ये तस्वीर देखी सलमान का कॉस्ट्यूम देखा जो उन्होंने आंखो की गुस्ताखियां में पहना था और पीछे खड़ी थीं ऐश्वर्या राय। हालांकि जब सलमान ने तस्वीर डाली तो ऐश्वर्या को Crop कर दिया गया था लेकिन अब भई गपशप गली में गपशप का मौका कोई कैसे छोड़ सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X