सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, 'दबंग 3' के लिए डायलॉग भी लिख रहे हैं सलमान खान !
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 क्रिसमस पर धमाका करने वाली है। जोर शोर से फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म से सूत्रों की मानें तो इस बार सलमान सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि फिल्म के डायलॉग्स और एक्शन में भी काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। फिल्म में कई डायलॉग्स सलमान द्वारा लिखे सुनाई देंगे। जी हां, दबंग 3 के लिए सलमान डायलॉग राइटर भी बन गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, सलमान 'दबंग' के सेट पर सीन में इंप्रूवमेंट के लिए इनपुट देते हैं और जिन्हें स्क्रिप्ट में शामिल भी किया जा रहा है। वह हाई ऑक्टेन एक्शन सीन को कोरियोग्राफ करने में भी भूमिका निभा रहे हैं। सलमान के कई सुझाव ऐसे हैं, जिन्हें फिल्म में जोड़ा गया है।

प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्म दबंग 3 में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर मुख्य किरदारों में दिखेंगे। सई इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में आईफा में वह सलमान खान के साथ दिखीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications