Ohh.. सलमान खान की अगली फिल्म पर ग्रहण.. शूटिंग हुई पोस्टपोंड!
जी हां, यह काफी अफसोस वाली खबर है। सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग के लिए पूरी तरह से तैयार थे। फिल्म की शूटिंग जुलाई अंत से कश्मीर में होने वाली थी। कबीर खान ने ऑफिशियली यह घोषणा की थी कि जुलाई से ट्यूबलाइट फ्लोर पर आ जाएगी।

लेकिन बता दें, कश्मीर में नाज़ुक हालात को देखते हुए फिल्म की शूटिंग पोस्टपोंड कर दी गई है। प्लान के अनुसार, 25 जुलाई को फिल्म की प्रोडक्शन टीम लद्दाख जाने वाली थी, जहां फिल्म की फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग होती। लेकिन अब प्लान कैंसिल कर दिया गया है।
''शाहरूख, सलमान खान बॉलीवुड पर राज करते हैं.. इसकी भी वजह है....''
फिलहाल, शूटिंग के लिए कोई दूसरी तारीख तय नहीं की गई है। ना ही कोई अलग लोकेशन फाइनल किया जा रहा है। बता दें, इससे पहले कबीर खान और सलमान खान ने फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग भी कश्मीर में ही की थी। बहरहाल, अब यह देखना है कि आखिर ट्यूबलाइट की शूटिंग कब शुरु होगी।
Oooo.. यदि फिल्मों में नहीं आते.. तो ये होते सुपरस्टार सलमान खान!
ट्यूबलाइट साल 2017 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा। फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि फिल्म राजनीति पर आधारित नहीं, बल्कि human ड्रामा है। फिल्म में सलमान खान के भाई सोहेल खान भी दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications

