#HawwwSalman: इतना छिछोरापन...पहाड़ी औरतों को कह रहे हैं नाच मेरी जान!
सलमान खान की ट्यूबलाइट का नया गाना शूट हो रहा है। और सलमान खान इस गाने में पहाड़न औरतों के साथ ठुमके लगाने वाले हैं। इतना ही नहीं, उनकी एक तस्वीर तो एक छिछोरे से स्टेप के साथ पहले ही वायरल हो चुकी थी।
अब ये एक नई तस्वीर वायरल हुई है, पहाड़न औरतों के साथ हंसते खिलखिलाते। गाने का नाम है नाच मेरी जान और इसे कोरियोग्राफ किया है फराह खान ने।

फिल्म की शूटिंग फिलहाल मनाली में चल रही है, जहां से कई तस्वीरें हमारे सामने आई है। लेकिन इस ताजा तस्वीर का कोई तोड़ नहीं.. जी हां, ट्यूबलाइट के पहले गाने की झलक आपको यहां मिल सकती है।
[#Jhatka: सलमान खान की ट्यूबलाइट ने तो फ्यूज़ ही उड़ा दिया!]
आप देख सकते हैं किस तरह सलमान खान मस्त होकर डांस की रिहर्सल कर रहे हैं।
हालांकि सलमान खान ने जब से बजरंगी भाईजान में स्वेटर पहना है तब से वो स्वेटर उतार ही नहीं रहे हैं। इस गाने में सलमान खान का कोई छिछोरा स्टेप तो मिल ही जाएगा। फराह खान खुद कहती हैं कि सलमान पर छिछोरे स्टेप्स ही अच्छे लगते हैं।
देखिए सलमान खान के ऐसे ही कुछ छिछोरे स्टेप्स -
बेबी नू बेस पसंद है - सुलतान का ये स्टेप अब आने वाले शादी सीज़न की जान बनने वाला है। अभी से ही ये गाना डीजे का फेवरिट बन चुका है।
यहां भी होगा वहां भी होगा अब तो सारे जहां में होगा...क्या? मेरा ही जलवा। और ये बोलते ही सलमान की शर्ट का कॉलर अपने आप डांस करने लगता था।
एक बार जो जाए जवानी फिर ना आए....सलमान का तौलिया स्टेप तो इतना फेमस है कि हर बॉयज़ हॉस्टल की जान है।
मैं झंडू बाम हुई डार्लिंग तेरे लिए...मुन्नी बदनाम जहां हर पार्टी में बजना ज़रूरी है, तो उससे भी ज़रूरी है झंडू बाम स्टेप।
बस ऐसा स्टेप तो सलमान खान की कर सकते हैं। वरना आप इस तरह किसी लड़की की स्कर्ट पकड़ने की कोशिश भी मत करिएगा।
इसे कहते हैं दबंग स्टेप। सलमान अपनी जगह से हिलेंगे नहीं पर उनकी बेल्ट तक डांस करेगी। ये होता है भाई स्टेप!
अब जब बेल्ट से लेकर कॉलर तक सब कुछ डांस कर रहा हो तो फिर जीन्स की पॉकेट कैसे छूट जाती भला!
ज़रीन खान के साथ जितना फेमस सलमान खान का ये गाना उतना ही फेमस है उनका ये स्टेप!
प्रेम रतन धन पायो भले ही उतनी हिट ना हुई हो लेकिन सलमान खान का ये स्टेप लोगों को इतना पसंद आया कि तुरंत ही वायरल हो गया!


Click it and Unblock the Notifications






















