ट्यूबलाइट हुई फ्लॉप..नाराज हुई सलमान की को-स्टार..भारत आना हुआ कैंसल

सलमान खान ट्यूबलाइट लीड एक्ट्रेस ज्हु ज्हु फिल्म के फ्लॉप से होने से काफी दुखी हैं।

By Shweta

किसी ने नहीं सोचा था कि सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट उनकी बाकी फिल्मों की तरह ब्लॉकबस्टर नहीं होगी।खुद सलमान खान भी नहीं समझ पा रहे हैं कि फैन्स को ट्यूबलाइट में क्या नहीं अच्छा लगा। लेकिन सलमान खान और कबीर खान से भी ज्यादा कोई और ट्यूबलाइट की खराब परफॉर्मेंस से दुखी है।

जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान की ट्यूबलाइट की को स्टार ज्हू ज्हू की जो काफी शॉक्ड हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। ट्यूबलाइट ज्हू ज्हू की पहली बॉलीवुड फिल्म है और उन्हें उम्मीद थी कि फिल्म बाकी सलमान खान की फिल्मों की तरह कमाल करेगी।

salman-khan-tubelight-lead-actress-zhu-zhu-upset-with-movie-failure

एक लीडिंग बॉलीवुड पोर्टल के अनुसार ज्हु ज्हु फिल्म के प्रमोशन के दौरान भारत नहीं आईं लेकिन रिलीज के बाद आने वाली थीं लेकिन उन्होंने अपना सारा प्लान कैंसल कर दिया। सलमान खान के साथ डेब्यू करना मतलब शानदार करियर की गारंटी।

ज्हु ज्हु का फिल्म में बहुत अधिक दमदार रोल नहीं था लेकिन उन्हें दर्शकों ने पसंद किया। बहरहाल ट्यूबलाइट भले कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो लेकिन आगे ज्हु ज्हु बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X