अजय देवगन और करण की दोस्ती कराएंगे सलमान!
करण जौहर, शाहरूख और काजोल की दोस्ती जितनी पॉपुलर है, उतना ही पॉपुलर है करण और अजय देवगन का ''नॉट सो फ्रैंडली'' बर्ताव। लेकिन अब लगता है काफी समय से एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने वाले ये दो बॉलीवुड के सितारे शायद नजदीक आ जाएं। जी हां, क्योंकि इन्हें मिलाने की कोशिश कोई और नहीं बल्कि दबंग सलमान खान कर रहे हैं।

आपको बता दें, कुछ ही दिनों पहले करण जौहर और काजोल ने भी सारी दूरियां खत्म कर के एक दूसरे से बातचीत शुरू कर दी है। लिहाजा, अब सभी करण और अजय को भी साथ देखना चाहते हैं। करण और काजोल को एक इवेंट के दौरान साथ हंसते, बात करते भी देखा गया था। जिससे साफ हो गया है कि करण- काजोल की जोड़ी वापस नॉर्मल हो गई है।
लेकिन, अब सलमान खान करण और अजय को भी साथ लाना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सलमान ने अपनी बर्थडे पार्टी में इस दोनों को बुलाया था। जहां सलमान ने दोनों का पैच-अप कराने की कोशिश शुरू की। आपको बता दें, सलमान की अजय और करण दोनों के साथ काफी अच्छी दोस्ती है। लिहाजा, सलमान ने दोनों को आपस में बैठकर सारी बातों को खत्म करने की सलाह दी।
हम्मम..वैसे सलमान अगर यह सच है तो आपकी इस शुरूआत को सलाम। क्योंकि यदि करण- अजय के बीच सब बेहतर हो जाता है तो बॉलीवुड फैंस के लिए ये वाकई एक गुड न्यूज होगी।


Click it and Unblock the Notifications