सिगरेट छोड़ना चाहते हैं तो सलमान खान की ट्रिक आजमाएं
'कौन कहता है कि छेद आसमां में हो नहीं सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों।' सलमान खान ने इस कहावत को सच साबित कर दिया है। कभी शराब पीकर अपनी महबूबा के घर के बाहर दंगा करने वाले सल्लू आजकल सिगेरट और शराब की बोतल को हाथ तक नहीं लगाते। ये जानकर आपको आश्चर्य जरुर हुआ होगा। लेकिन अगर यकीन ना हो तो आइये बताते हैं आपको कि सलमान क्या ट्रिक आज़मा रहे हैं सिगरेट से दूर रहने के लिए।
कभी आपने बिना माचिस की तीली से जलाए सिगरेट पी है? कुछ ऐसा ही कर रहे हैं सलमान ताकि बिना खुद की सेहत को नुकसान पहुंचाए वो सिगरेट पी सकें। शूट के दौरान सलमान का जब भी सिगरेट पीने का मन करता है तब सलमान बिना जलाए ही सिगरेट को होंठों से लगा के पीते हैं और थोड़ी देर बाद उसे फेंक देते हैं। उसी सिगरेट को सलमान के हेल्पर दोबारा उठा कर रख देते हैं और फिर जब थोड़ी देर बाद सल्लू को फिर सिगरेट पीने का मन करता है तब फिर से सलमान उसी सिगरेट को पीने लगते हैं।
तो फिर आप भी अगर सिगरेट छोड़ने की कोशिश में हैं और नहीं छोड़ पा रहे हैं तो सलमान की इस ट्रिक को भी आजमा कर देखें। शायद सल्लू के साथ आपके लिए भी ये ट्रिक काम कर जाएं। तो देर किस बात की आज ही सिगरेट बिना जलाए पीने की इस ट्रिक पर अमल करें।


Click it and Unblock the Notifications
