COOL: कैटरीना सलमान ने मिलकर मारा - 'रणबीर JOKE'
[गपशप] सलमान खान हम कई बार बता चुके हैं उन चंद लोगों में से हैं जिनको वाकई समझ नहीं आता कि कब, कहां, क्या और कितना बोलना है। या फिर उन्हें वाकई फर्क नहीं पड़ता।
बिग बॉस 9 फिनाले में सलमान खान और कैटरीना कैफ को देखकर तो सबको मज़ा आ ही गया होगा। लेकिन कुछ ऐसा था जो शो पर तो हुआ पर एडिट कर दिया गया। यानि कि दर्शकों को नहीं दिखाया गया। और वो था सलमान का फिर वही पुराना रणबीर जोक।
[CLEAR HAI: 'हां मैं सलमान खान से मिली थी' - कैटरीना कैफ]
सलमान खान की आदत हो गई है कैटरीना कैफ को देखते ही रणबीर कपूर पर जोक मारने की तो ऐसे में वो खुद को रोक ही नहीं पाते हैं। खैर बिग बॉस 9 फिनाले में फितूर की पूरी टीम अपनी फिल्म प्रमोट कर रही थी।
शो खत्म होने पर सलमान ने सबको स्टेज पर बुलाया और पूछा कि फिल्म कब रिलीज़ हो रही है। सबने बताया वैलेंटाइन डे। इसके बाद सलमान ने सबसे लाइन से उनके वैलेंटाइन प्लान पूछे। और कैट पर आते ही ज़ोर से हंसकर बोले - तुम तो छोड़ो...रहने दो!
[SCOOP: दो किस्से, एक सलमान, कौन सच्चा - कैटरीना या सुलतान?]
वैसे ये पहली बार नहीं है जब सलमान ने कैट की कह के और रणबीर की बिना कहे क्लास ले ली हो -


Click it and Unblock the Notifications

