Ooo: तो सलमान खान ने फिर आमिर और दंगल की ले ली...क्लास!
सलमान खान सुलतान को प्रमोट करने के मूड में आ गए है और अब वो कुछ भी कहेंगे और करेंगे। और इस बार उनका निशाना थे आमिर खान और दंगल। सलमान खान ने हाल ही में कहा कि उन्हें नहीं पता कि खेलों पर बन रही बायोपिक कैसी कमाई करेंगी।
सलमान का कहना है कि खेल ऐसी चीज़ है जो आदमी या तो खुद खेलता है या किसी को खेलता देखता है, सामने से। स्क्रीन पर कोई भी खेल हमेशा झूठा लगता है। मैरी कॉम हिट हुई क्योंकि वहां खेल कम और कहानी ज़्यादा थी। चक दे इंडिया का भी यही हाल था।
[कैटरीना, रणबीर, बिकीनी, बीच....सलमान ने सबको किया कुबूल!]
आज तक केवल खेल पर अगर कोई फिल्म चली है तो वो लगान थी। इसलिए आने वाली खेल की फिल्में कैसी होंगी पता नहीं। सलमान का सीधा निशाना था आमिर खान की दंगल पर जो पहलवानी पर बनी है और एक बायोपिक है पहलवान महावीर फोगत पर।
सुनने में आया था कि सुलतान और दंगल की कहानी काफी एक जैसी है। तो एक बार फिर सलमान ने आमिर को चुटकी काट ली। लेकिन उन्हें भी कई बार कई लोगों ने चुटकी काटी है -


Click it and Unblock the Notifications