SHOCK: 'टाईगर जिंदा है' रिलीज के लिए सलमान खान ने इनसे ली परमिशन!
अफवाह है कि सलमान खान ने क्रिसमस पर टाईगर जिंदा है रिलीज के लिए पहले आमिर खान से बात की है। क्योंकि हर क्रिसमस पर आमिर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं।
सलमान खान की ईद तो आमिर खान की क्रिसमस.. यह बॉलीवुड और बॉक्स ऑफिस की अनकही सांठगांठ है। लेकिन साल 2017 में आमिर खान की क्रिसमस रिलीज की जगह सलमान खान की फिल्म आने वाली है। जी हां, क्रिसमस पर रिलीज होगी सलमान की 'टाईगर जिंदा है'..
जेल से FREE सलमान खान.. दोस्त शाहरूख हो रहे हैं मिलने को बेताब!
लेकिन क्या आपको पता है क्रिसमस पर अपनी फिल्म रिलीज के लिए सलमान खान ने पहले आमिर खान से परमिशन ली है। अब अफवाह तो कुछ ऐसी ही उड़ी है.. जी हां, अफवाह है कि सलमान ने आमिर से पूछा कि क्या वे क्रिसमस पर कोई फिल्म ला रहे हैं?

तो आमिर ने कहा कि इस साल उनकी कोई फिल्म नहीं आ रही है। बल्कि अगले साल क्रिसमस पर आमिर की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान आएगी। इसके बाद ही सलमान ने टाईगर जिंदा है की रिलीज डेट फाइनल की।


Click it and Unblock the Notifications











