दुश्मनी खत्म.. 20 साल के बाद.. अब फिर इस सुपरस्टार से जुड़ेंगे सलमान खान!

Recommended Video

Salman Khan to work with Sanjay Leela Bhansali after 10 Years !! | FilmiBeat

हाल ही में आए रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान अपने पसंदीदा डाय़रेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म कर सकते हैं। आने वाली फिल्मों पर बात करते हुए सलमान खान ने कहा, मैं दबंग 3, किक 2, भारत और रेमो की डांस फिल्म कर रहा हूं। और संजय लीला भंसाली आकर मुझे स्क्रिप्ट सुनाएं तो शायद वो फिल्म भी। हालांकि सलमान ने यह बात मजाक में ही कही.. लेकिन यदि ऐसा हो जाए तो फैंस को जबरदस्त सरप्राइज मिल सकता है।

बता दें, सलमान खान- संजय लीला भंसाली की जोड़ी ने खामोशी और हम दिल दे चुके सनम जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। गौरतलब है कि.. फिल्म देवदास में जब संजय लीला भंसाली ने शाहरुख को साइन किया था तो सलमान काफी नाराज़ हुए थे। फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ सलमान रहना चाहते थे। लेकिन भंसाली ने ऐसा होने नहीं दिया। तब से सलमान भंसाली से नाराज थे।

Salman Khan

बता दें, सलमान को भंसाली से इस कदर गुस्सा था.. कि गुजारिश के दौरान उन्होंने कह दिया था- उस फिल्म को तो कुत्ता भी देखने नहीं जाएगा। बहरहाल, अब तक दोनों में कुछ खास दोस्ती तो नहीं हुई है। लेकिन अब दुश्मनी भी खत्म हो चुकी है। उम्मीद है जल्द ही भंसाली सलमान के साथ अगली फिल्म बनाएं।

यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X