सलमान खान का डबल धमाका FINAL.. 'रेस 3' के साथ साथ 'दबंग 3' का तड़का!
इस हफ्ते सलमान खान की फिल्म रेस 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेलर रिलीज के बाद अगले हफ्ते से ही भाईजान की दूसरी फिल्म दबंग 3 फ्लोर पर आ जाएगी। दबंग 3 की शूटिंग मई के दूसरे हफ्ते से शुरु हो सकती है। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा करने वाले हैं।
अक्षय कुमार से नहीं भिड़ेगीं ये सुपरस्टार, आगे बढ़ी फिल्म की रिलीज डेट!
सूत्रों के अनुसार, अरबाज खान फिल्म की तैयारियां शुरु कर चुके हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस भी फाइनल हो चुकी है, जिसकी घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। अरबाज खान ने स्क्रिप्ट भी लॉक कर लिया है और प्री प्रोडक्शन पर काम शुरु कर दिया है। बता दें, अरबाज काफी समय से सलमान की हामी का इंतजार कर रहे थे क्योंकि सलमान बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं।

पहले अफवाह थी कि दबंग 3 को दिसंबर 2018 में रिलीज किया जाएगा। लेकिन दिसंबर की लगभग सभी बड़ी डेट बुक होने की वजह से अब तारीख आगे बढ़ाने की प्लानिंग चल रही है। दरअसल, दबंग 3 किसी बड़ी तारीख पर रिलीज होना चाहती है.. लिहाजा 2019 गणतंत्र दिवस पर भी रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications