DHAMAKA: सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म.. अब बनेगा सीक्वल.. Hint- ईद 2018

By Neeti

यशराज फिल्म्स के बैनर तले सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर धमाका पर धमाका कर रही है। फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई कर ली है। लिहाजा, लगता है प्रोडक्शन हाउस अब सलमान के साथ कुछ एक प्रोजेक्ट और करना चाहते हैं।

सलमान फिलहाल कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच एक अफवाह ने जोर पकड़ा है कि सलमान इसके बाद फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल में नजर आएंगे। जी हां, इस सीक्वल का नाम होगा 'टाईगर ज़िंदा है'..

''सलमान खान ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया.. वह छोटी सोच के इंसान हैं....''

खबरों की मानें तो एक था टाईगर के सीक्वल का निर्देशन कबीर खान नहीं, बल्कि सुल्तान फेम निर्देशक अली अब्बास जफर करेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए कबीर खान ने भी हरी झंडी दिखा दी है।

इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर आदित्य चोपड़ा काम करेंगे। जबकि अली अब्बास जफर स्क्रीनप्ले और डायलोग्स पर काम करेंगे। हालांकि अभी इस फिल्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कोई शक नहीं सलमान खान फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे।

यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X