सलमान खान दुबई में शूट करेंगे शाहरूख का पठान कैमियो - पहली बार दीपिका के साथ दिखेंगे सलमान
सलमान खान इस समय आयुष शर्मा के साथ महेश मांजरेकर की फिल्म अंतिम की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद सलमान खान दुबई जाकर टाईगर 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। लेकिन टाईगर 3 की शूटिंग से पहले, सलमान खान और शाहरूख खान एक धमाका करने वाले हैं।
इस समय शाहरूख खान की पठान की शूटिंग दुबई में चल रही है और सलमान के दुबई पहुंचते ही, सलमान खान और शाहरूख खान, पठान की शूटिंग करेंगे। ये शूट, सलमान के एक कैमियो के लिए होगा। और खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण भी इस शूट का हिस्सा होंगी।

अगर ऐसा होता है तो सलमान खान और दीपिका पादुकोण पहली बार परदे पर साथ दिखाई देंगे। गौरतलब है कि आदित्य चोपड़ा यशराज फिल्म्स के साथ एक धमाकेदार SPY यूनिवर्स बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस यूनिवर्स में यशराज फिल्म के तीन जासूस/ऑफिसर एक साथ आएंगे।
पहले होंगे वॉर के कबीर यानि कि ऋतिक रोशन, दूसरे होंगे टाईगर के अविनाश यानि कि सलमान खान और तीसरे होंगे पठान के शाहरूख खान। इसी SPY यूनिवर्स के लिए सलमान खान, पठान की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वो अपने टाईगर किरदार में ही नज़र आएंगे।
और ये सलमान खान का 15वां शानदार बड़ा कैमियो होगा। जानिए इससे पहले, किन बड़े स्टार्स की फिल्म में सलमान ने लगाए चार चांद

ज़ीरो
आनंद एल राय की फिल्म ज़ीरो में फैन्स सलमान खान और शाहरूख खान की पहली झलक देख कर पागल ही हो गए। वैसे भी प्रेम और राहुल की ये जोड़ी परदे पर जब भी साथ आती है, फैन्स के लिए ईद - दीवाली सब हो जाती है। लेकिन इस बार ज़ीरो का साथ फैन्स ने भी नहीं दिया।

वेलकम टू न्यूयॉर्क
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क का ये गाना काफी मज़ेदार है और गाने में सलमान और सोनाक्षी के दबंग एंगल का भरपूर इस्तेमाल किया गया।

जुड़वा 2
जुड़वा 2 में सलमान खान वरूण धवन के गुंडा गॉडफादर बने नजर आए। फिल्म में उनके लिए काफी स्पेशल किरदार लिखा गया जो लोगों को काफी पसंद आया।

तीस मार खान
केवल कैटरीना के साथ दिखने के लिए सलमान खान कुछ भी कर लेते थे। इस फिल्म में उन्होंने वल्ला रे वल्ला गाना किया था।

सन ऑफ सरदार
अजय देवगन की सन ऑफ सरदार के एक गाने में भी सलमान खान और संजय दत्त नज़र आए थे।

सिर्फ तुम
इस फिल्म में प्रिया गिल ने संजय कपूर के लिए सलमान खान को रिजेक्ट कर दिया था। खैर छो़ड़िए!

सांवरिया
इस फिल्म में सोनम कपूर ने सलमान खान के लिए रणबीर कपूर को छोड़ दिया था। उनसे पूरा फील लेने के बाद!

फटा पोस्टर निकला हीरो
शाहिद कपूर की इस फिल्म में सलमान खान को देखकर सब चौंक गए। फिल्म का सबसे अच्छा पार्ट शायद यही था।

ओम शांति ओम
शाहरूख - सलमान को एक साथ देखना कब खराब लगता है भला!

हेलो
फिर से कैटरीना मिल रही थीं, सलमान ने झटपट कैमियो कर डाला। वैसे इस फिल्म में सलमान के दोनों भाई भी थे।

फगली
एक फगली नाम की फिल्म प्रमोट करने के लिए सलमान ने फिल्म में एक गाना किया था। ये फिल्म कियारा आडवाणी की डेब्यू फिल्म थी।

ढाई अक्षर प्रेम के
अभिषेक - ऐश्वर्या की जोड़ी हिट हो जाए इसलिए सलमान ने ये फिल्म की थी और देखिए भगवान ने उनकी ऐसी सुनी!

दीवाना मस्ताना
सलमान खान और जुही चावला की इकलौती फिल्म!

अजब प्रेम की गज़ब कहानी
हमने कहा ना कैटरीना के साथ दिखने के लिए सलमान कुछ भी कर लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
