सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं, 'दबंग 3' में इस एक्ट्रेस से भी रोमांस करेंगे सलमान खान- स्टारकिड डेब्यू!
सलमान खान की दबंग 3 की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। लेकिन फिलहाल फिल्म के स्टारकास्ट की फाइनल घोषणा नहीं की गई है। लिहाजा, कई नाम पर कयास लगाए जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 से महेश मांजरेकर की बेटी अश्वामी मांजरेकर डेब्यू करने वाली हैं। बता दें, दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक और एक्ट्रेस होंगी। ऐसे में अश्वामी भी फाइनल हो चुकी हैं। जहां सोनाक्षी यानि की रज्जो चुलबुल पांडे की पत्नी बनी हैं.. वहीं अश्वामी से युवा सलमान रोमांस करते दिखेंगे।
फिल्म का कुछ भाग दरअसल प्रीक्वल भी है। जिसमें पुलिस में आने से पहले चुलबुल पांडे की जिंदगी को दिखाया जाएगा। इस भाग में सलमान युवा नजर आने वाले हैं और अश्वामी के साथ रोमांस करते दिखेंगे। बताया जा रहा है कि अश्वामी का किरदार काफी अहम है।

दबंग 3 के प्रीक्वल भाग में दिखाया जाएगा कि पुलिस बनने से पहले उसकी लाइफ क्या हुआ.. वह कैसे चुलबुल पांडे बना। जाहिर है पिछली दो फिल्मों से अलग दर्शकों को दबंग 3 में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स मिलने वाला है। फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications