..................... Salman Khan to return with Sultan part 2 - Hindi Filmibeat

DHAMAKA: फिल्म ब्लॉकबस्टर क्या हुई.. सीक्वल की प्लानिंग भी शुरू.. 'सुल्तान- 2'

By Neeti

सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' रिलीज के साथ ही ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म ने 36.54 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस शुरुआत की है। लिहाजा, लगता है फिल्म के मेकर्स सुल्तान की सफलता से बेहद उत्साहित हैं और इसीलिए फिल्म के सीक्वल पर विचार कर रहे हैं।

Sultan

अफवाहों की मानें तो यशराज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा फिल्म की कामयाबी से बेहद खुश हैं। और उन्होंने निर्देशक अली अब्बास जफर से बात की है कि फिल्म के सीक्वल की स्क्रिप्टिंग पर काम शुरू करें।

[कहानी की Band: सलमान की 'सुल्तान'.. सुपरस्टार हैं तो LOGIC की क्या जरूरत!]

वहीं, सलमान खान ने भी फिल्म के सीक्वल के लिए हामी भर दी है। हम्मम.. कोई शक नहीं कि सलमान फैंस इस खबर से बेहद होंगे। आखिर सुल्तान को लोगों ने इतना पसंद किया है.. तो सुल्तान के सीक्वल का इंतजार करना तो बनता है।

आदित्य चोपड़ा, अली अब्बास जफर और सलमान खान तो सीक्वल के लिए साथ आ चुके हैं। अब देखना है कि क्या अनुष्का शर्मा इस टीम का हिस्सा बनती हैं या कोई नया चेहरा दिखेगा। बहरहाल, इस अफवाह पर आधिकारिक तौर पर किसी ने कमेंट नहीं किया है। बता दें, इससे पहले बजरंगी भाईजान के सीक्वल की भी खूब हवा उड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X