DHAMAKA: कैटरीना कैफ को लेकर फिल्म बनाएंगे सलमान खान.. फाइनल है!
[गपशप] कैटरीना कैफ की हालिया रिलीज फिल्म 'फितूर' बुरी तरह से पिट चुकी है। लिहाजा, सलमान खान एक बार फिर कैटरीना के लिए गॉडफादर का किरदार निभाने वाले हैं। जी हां, फितूर के फ्लॉप हो जाने से परेशान कैटरीना के लिए अब सलमान खान एक फिल्म बनाने वाले हैं।
कैटरीना कैफ की पिछली दो फिल्में फैंटम और फितूर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल रही है। वहीं, रणबीर कपूर के साथ आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' भी पोस्टपोंड होते होते अपनी सारी पॉपुलैरिटी खो चुकी है।
PICS: सलमान खान- कैटरीना की क्यूट सी लव- स्टोरी.. तस्वीरों में देंखे!
हालिया रिलीज फिल्म फितूर ने कैटरीना कैफ के करियर को एक झटका सा दिया है। क्योंकि क्रिटिक ने सीधे सीधे इस फिल्म की नाकामयाबी के लिए कैट को जिम्मेदार ठहराया है। दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक को कैटरीना की एक्टिंग इंप्रैस नहीं कर पाई।
लिहाजा, कैट के डूबते करियर को देखते हुए सलमान खान ने अपनी प्रोडक्शन में एक फिल्म बनानी की ठानी है, जिसमें कैटरीना कैफ होंगी। हम्मम.. यदि यह खबर सच साबित होती है तो कैटरीना कैफ के लिए फिलहाल इससे बड़ी बात और कुछ नहीं हो सकती।
यहां देंखे सलमान खान- कैटरीना कैफ की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications













