अब सलमान खान बनेंगे विलेन...खुद से लेंगे पंगा!

[गपशप] सलमान खान अब विलेन बनने वाले हैं। लेकिन इसका मतलब है कि उन्हें किसी हीरो से हारना होगा। लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है जनाब कि सलमान खान किसी से हार जाएं भला। तो तय रहा कि सलमान खान विलेन बन कर भी खुद से ही पंगा लेंगे। दरअसल, ये तो हमने आपको बताया ही था कि सलमान खान किक के सीक्वल में डबल रोल निभाएंगे।

अब ताज़ा जानकारी के अनुसार सलमान खान इस फिल्म के हीरो भी होंगे और विलेन भी। ये आईडिया खुद सलमान खान को आया।अब तक सलमान खान ने फिल्मों में हर तरह का किरदार निभाया है,सिवाय खलनायक। हाल ही में उन्होंने विलेन बनने की इच्छा जताई थी। और अब उनका ये सपना पूरा हो गया है।
[SHOCK: जिनके लिए लड़ पड़े अजय - सलमान, उन्होंने छोड़ दिया बॉलीवुड]

अब देखना होगा की सलमान खान अपने आपसे भिड़ते हुए कैसे लगेंगे। गौरतलब है कि किक 2014 में आई सलमान की सुपरहिट फिल्म थी जिसकी जल्द ही सीक्वल बनने वाली है। सलमान इस फिल्म में खलनायक बनने का अपना शौक पूरा करेंगे।
[21 years ago: सलमान सुपरस्टार, हीरोइन बिन शाहरूख, क्या कर रहे थे अजय!]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X