अजय देवगन की बिग बजट फिल्म तानाजी- और सलमान खान की धमाकेदार एंट्री!
अफवाहों की मानें तो सैफ अली खान के बाद अजय देवगन की फिल्म तानाजी में सलमान खान का नाम भी जुड़ चुका है। हालांकि यह सिर्फ कैमियो होगा। अजय देवगन से अपनी दोस्ती को देखते हुए सलमान इसके लिए राजी हो गए। तानाजी में सलमान खान छत्रपति शिवाजी का किरदार निभा सकते हैं। कोई शक नहीं कि यदि सलमान यह किरदार निभाते हैं तो तानाजी फैंस के लिए काफी खास फिल्म साबित होगी।
रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण की धमाकेदार जोड़ी- चौथी बार आएंगे साथ
फिलहाल सलमान बैक टू बैक अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं। अली अब्बास जफर की भारत के बाद सलमान दबंग 3 करने वाले हैं। फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म, फिर किक 2.. लिहाजा, ऐसे में वह अजय देवगन की फिल्म के लिए समय निकाल पाते हैं या नहीं, देखना दिलचस्प होगा।

ओम राउत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक होगी। बता दें, तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं।
गौरतलब है कि तानाजी ने प्रतापगढ़ का युद्ध भी लड़ा था.. जहां उनकी जान चली गई। बाद में वह किला सिंहगढ़ के नाम से जाना जाने लगा। दिलचस्प बात है कि वह किला मुगल के हाथों से छुड़ाया गया था। लेकिन उस किले के रक्षक राजपूत उदयभान राथौड़ थे।


Click it and Unblock the Notifications