SURPRISE: नए टीवी शो के साथ तैयार सलमान खान.. कैसा होगा शो..जानें यहां
[गपशप] रोमानिया की टीवी होस्ट और सलमान खान की 'अच्छी दोस्त' लूलिया वंतूर मशहूर टीवी शो 'द फॉर्म' का रोमानियन वर्जन होस्ट कर रही हैं। कुछ ही दिनों पहले लूलिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, और लिखा था कि वो 'द फॉर्म' की शूटिंग के लिए जा रही हैं।
बहरहाल, ताजा खबर यह है कि सलमान खान इस शो का इंडियन वर्जन होस्ट करेंगे। यह शो कलर्स चैनल पर आने वाला है। बता दें, 'द फॉर्म' काफी पॉपुलर टीवी शो है और 40 देशों में चल रहा है।
REVEALED: सलमान- कैटरीना साथ साथ..
लिहाजा, इंडिया में यह शो सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। शो में 12 कंटेस्टेंट होंगे जो कि एक साथ एक फॉर्म में रहेंगे। इन्हें नॉर्मल किसानों की तरह काम करना है, जानवरों की देखभाल और खेती भी करनी है। वहीं, हर हफ्ते एक कंटेस्टेंट शो से बाहर भी होगा। बहरहाल, हो सकता है शो के इंडियन वर्जन में कुछ बदलाव किए जाएं।
वहीं, सलमान खान शो होस्ट करेंगे इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल, सलमान सुल्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं और फिर उनके पास एक साथ काफी फिल्में लाइन में हैं। लिहाजा, सलमान को फिल्म और टीवी शो में बीच काफी समय मैनेज करना पड़ेगा।
यहां देखते हैं सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
