सारा संग वेलेंटाइन डे मनाएंगे सलमान खान!

सलमान खान की फिल्म जब रिलीज होती है तो सलमान खान हर एक बाउंड्री क्रॉस करके अपनी फिल्म को प्रमोट करते हैं। जय हो जो कि इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है उसे लेकर भी सलमान खान काफी खुश हैं और फिल्म को प्रमोट करने के लिए वो हर एक तरीका आजमा रहे हैं। लेकिन फिल्म प्रमोशन से इतर अगर अगले महीने आने वाले वैलेंटाइन डे की बात करें तो सलमान खान की इस वैलेंटाइन डे को भी थोड़ा इंटरेस्टिंग बनाने की सोच कर बैठे हैं। सलमान खान ने हाल ही में फिल्म ओ तेरी के ट्रेलर लॉंच में एक्ट्रेस सारा जेन डियास के साथ वेलेंटाइन डे पर डेट पर जाने की बात कही। सलमान खान ने हालांकि शब्दों का प्रयोग नहीं किया लेकिन अपने इशारों में ही उन्होंने ये जता दिया कि वो सारा के साथ डेट पर जाने का प्लान कर रहे हैं।

ओ तेरी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं सलमान खान के साले अतुल अग्निहोत्री और उनकी बहन अल्वीरा अग्निहोत्री इसके अलावा सलमान खान भी फिल्म के प्रोड्यूसर है। ओ तेरी में सारा जेन डियास और पुल्कित सम्राट मुख्य भूमिका में हैं। सलमान खान ओ तेरी फिल्म के ट्रेलर लॉंच में पहुंचे और मीडिया ने उनसे जय हो को लेकर भी सवाल पूछने शुरु कर दिये। इन्हीं सवालों के बीच में सलमान खान से जब पूछा गया कि इस वेलेंटाइन डे वो क्या करने का प्लान कर रहे हैं। क्या ये आम आदमी यानी कि सलमान खान इस वेलेंटाइन डे अकेले रहेंगे। इसपर सलमान खान ने अपने बगल में बैठी खूबसूरत सारा के करीब जाकर अच्छा सा और रोमांटिक सा एक्सप्रेशन दिया।

इसके बाद सलमान खान ने कोई शब्द यूज नहीं किया लेकिन मीडिया उनके इशारे से समझ गयी कि वो क्या कहना चाहते थे। सलमान खान का कहना यही था कि वो इस वेलेंटाइन पर सारा के साथ डेट करेंगे। अब ये बात सलमान खान ने मजाक में कही या फिर कहीं ना कहीं इन इशारों और इन भावो में सच्चाई भी छिपी हुई है ये जानने के लिए तो हम सभी को वेलेंटाइन डे का इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X