मलाईका अरोड़ा की वजह से सलमान खान हुए बदनाम, दबंग 3 में मुन्नी का मुन्ना धमाका

सलमान खान की दबंग 3 की शूटिंग का नया शे़ड्यूल शुरू होने जा रहा है और माना जा रहा है कि इस बार सलमान खान फिल्म के आईटम सॉन्ग भी शूट करेंगे। आईटम सॉन्ग होगा मलाईका अरोड़ा के मशहूर गाने मुन्नी बदनाम से प्रेरित होकर अब सलमान खान यानि कि चुलबुल पांडे यानि कि मुन्ना बदनाम होने जा रहा है।

पिछले बार तो फिल्म में करीना कपूर ने तबाही मचाई थी लेकिन अब इस बार सलमान खान खुद ही तबाही मचाने को तैयार नज़र आ रहे हैं। फिल्म के गाने को शूट करने के लिए फिल्म का ये हिस्सा, फ्लैशबैक में चला जाएगा जहां सलमान खान अपने कॉलेज में मुन्ना बदनाम हुआ पर डांस करते दिखाई देंगे।

salman-khan-to-dance-to-munna-badnaam-hua-in-dabangg-3-item-number

दरअसल, अब दबंग में मलाईका अरोड़ा की कोई जगह बची नहीं है। क्यों नहीं बची है, इस बारे में गड़े मुर्दे नहीं उखाड़ते हैं। लेकिन हां, सलमान खान को अब थप्पड़ और प्यार से भले ही डर लगे लेकिन बदनामी से डर नहीं लगता है साहब।

गौरतलब है कि दबंग सीरीज़ जितना सलमान खान के चुलबुल अवतार के लिए मशहूर है वहीं दूसरी तरफ फिल्म अपने आईटम नंबर के लिए मशहूर हैं - मुन्नी बदनाम और फेविकोल से। अब सलमान खान खुद ही बदनाम मुन्ना बनने जा रहे हैं।

हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अगर सलमान खान वाकई मुन्ना बनने जा रहे हैं तो ये फिल्म का काफी दिलचस्प प्लॉट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X