खुलासा..TIGER..सलमान का खतरनाक एक्शन सीन..हॅालीवुड फिल्म से COPY

टाइगर जिंदा है में सलमान खान की भेड़ियों के साथ खतरनाक एक्शन सीन लियाम नीसन की हॅालीवुड फिल्म द ग्रे से प्रेरित है!

By Prachi Dixit

सलमान खान स्टारर टाइगर जिंदा है अपने सीक्वल से अधिक खतरनाक एक्शन सीन को लेकर चर्चा में है। हाल ही में यह खबर आयी थी कि इस फिल्म में सलमान खान इस फिल्म में सलमान ​भेड़ियों के साथ लड़ते दिखाई देंगे।

बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म में एक्शन सीन्स को कोरियोग्राफ करने के लिए डार्क नाइट के एक्शन डायरेक्टर टॉम को चुना है।इस पूरे एक्शन सीन को आस्ट्रेलिया के बर्फीले जंगलों में शूट किया जाएगा।

the grey

इस एक्शन सीन को फिल्म में शामिल करने का आइडिया कहीं और से नहीं बल्कि लियाम नीसन की हॅालीवुड फिल्म द ग्रे से मिला है। इस फिल्म में नीसन एक भेड़िया शिकारी की भूमिका में हैं जो खुद को जीवित बचाने के लिए भूखे भेड़ियों से लड़ना पड़ता है।

ऐसा माना जा रहा है कि इसी तर्ज पर टाइगर जिंदा है में भी सलमान खान के किरदार के साथ यह सीन शामिल किया गया है। हालांकि अभी तक इस सीन की शूटिंग नहीं की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि पूरी प्लानिंग के साथ यह इस सीन की शूटिंग की जाएगी।

गौरतलब है कि सलमान खान की अब तक अपनी सभी फिल्मों से अलग हटकर एक दमदार एक्शन रोल में नजर आने वाले हैं। जहां उनकी पिछली फिल्मों में रोमांस के साथ एक्शन की केवल झलक दिखाई देती थी। वहीं टाइगर जिंदा है एक्शन के लिहाज से सलमान खान के फैंस के लिए बड़ा सप्राइज है।

बहरहाल ,ऐसे कई बिग स्टार हैं जो एक्शन सीन का इस्तेमाल अपनी सुपरहिट फिल्मों में कर चुके हैं। यहांं देखें पूरी लिस्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X