सलमान खान-कैटरीना कैफ़ की टाइगर 3 का बेशकीमती सेट इस बड़ी वजह से तोड़ा जाएगा, भारी नुकसान

सलमान खान और कैटरीना कैफ की एक्शनपैक्ड फिल्म टाइगर 3 कोरोना की वजह से अधर में लटकी है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते शूटिंग को रोकना पड़ा। महाराष्ट्र में सख्त लॉकडाउन के चलते सभी फिल्मों व टीवी सीरीयल्स की शूटिंग बंद है।

लेकिन अब टाइगर 3 से नई जानकारी सामने आ रही है।बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की टाइगर 3 का बेशकीमती सेट तोड़ा जा रहा है। यशराज फिल्म्स बेनर तले बनने वाली इस फिल्म का मंहगा सेट तोड़ने का फैसला मेकर्स ने लिया है।

 tiger 3

रिपोर्ट्स का कहना है कि टाइगर 3 फिल्म का सेट काफी मंहगा था और इसकी मेंटनेंस का खर्चा काफी ज्यादा है। इसीलिए टाइगर 3 के मेकर्स ने निर्णय लिया है कि वह इस सेट को तोड़ेंगे। ताकि मेंटनेंस के फिजूलखर्जी से बचा जा सके। क्योंकि अभी महाराष्ट्र में शूटिंग कब शुरू होगी, कुछ तय नहीं है।

इससे पहले ताउते तूफान के चलते भी टाइगर 3 के सेट को काफी नुकसान हुआ था। अब फिल्ममेकर्स ने फैसला लिया है कि शूटिंग दोबारा शुरू होने का कोई निर्धारित समय नहीं है न ही कोई अनुमान लगाया जा सकता है। इसीलिए गोरेगांव में लगे टाइगर 3 के सेट को हटवाने का फैसला लिया गया है। खैर इस बारे में ऑफिशियल खबर तो सामने नहीं आई है।

कैटरीना कैफ को हुआ था कोरोना

कैटरीना कैफ को हुआ था कोरोना

मार्च 2021 में टाइगर 3 की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई थी। लेकिन फिर कुछ दिन बाद कैटरीना कैफ़ कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इसका असर भी शूटिंग पर पड़ा।

फिर लॉकडाउन हो गया

फिर लॉकडाउन हो गया

टाइगर 3 की शूटिंग एक बार फिर शुरू हुई लेकिन महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में लॉकडाउन लगा दिया गया। क्योंकि कोरोना केस रिकॉर्ड तोड़ आने लगे।

350 करोड़ी फिल्म

350 करोड़ी फिल्म

एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और अब टाइगर फ्रेंचाइजी की नई फिल्म जिसे टाइगर 3 के रूप में देखा जा रहा है। संभव है कि इसका टाइटल बाद में बदला जाए। खैर इस बार फिल्म को ज्यादा शानदार और मजबूत बनाने के लिए 350 करोड़ का बजट तय किया गया है।

धमाकेदार विलेन

धमाकेदार विलेन

सलमान खान से इस बार इमरान हाशमी टक्कर लेते नजर आएंगे। खतरनाक विलेन के लिए इमरान हाशमी का जबरदस्त ट्रांसफॉरमेशन भी देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X