ALERT: शाहरूख खान की 'रईस' से 'सुल्तान' सलमान परेशान.. लेकिन क्यों!
[गपशप] इस साल ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस धमाका होने वाला है। जी हां, शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' और सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' एक साथ रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्में अपने अपने मायने में काफी स्पेशल हैं और फैंस इनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन वहीं, यह बात भी सच है कि यदि दोनों फिल्में साथ रिलीज होती हैं तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी फर्क दिख सकता है।
ताजा खबर है कि 'रईस' की रिपोर्ट शानदार आई है। रईस की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, लिहाजा फिल्म का पहला रफ कट तैयार हो गया है जो लगभग साढ़े तीन घंटे का है। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि फिल्म बेहतरीन बनी है और किंग खान का अभिनय भी शानदार है।
BOX OFFICE: सलमान खान की 'सुल्तान'.. और 300 करोड़ क्लब.. मुश्किल है!
सूत्रों की मानें तो रईस में फैंस शाहरुख खान का यह अंदाज देख दंग रह जाएंगे। शाहरुख के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और माहिरा खान भी दमदार हैं। वहीं, फिल्म की कहानी को भा काफी सराहा जा रहा है।
लिहाजा, अब जब रईस की की इतनी तारीफ अभी से हो रही है, तो सलमान खान को सुल्तान के लिए चितिंत होने बनता है। क्योंकि यदि रईस की माउथ पब्लिसिटी अच्छी होती है तो निश्चित रूप से सुल्तान के कलेक्शन पर असर पड़ेगा। अफवाहों की मानें तो सलमान सुल्तान के प्रमोशन पर काफी ध्यान देने वाले हैं। क्योंकि शाहरूख फिल्म प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ते।
बहरहाल, यहां जानते हैं 10 कारण, क्यों नहीं होनी चाहिए सुल्तान और रईस क्लैश-


Click it and Unblock the Notifications



