सुलतान Vs दंगल...आमिर को मुझसे क्या डर - सलमान खान
[गपशप] सलमान खान ने हाल ही में ये साफ साफ बताया है कि आमिर खान को सुलतान से डरने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि सुलतान की स्क्रिप्ट बहुत ही अच्छी है। काफी दिनों से गपशप गली में ये खबरें थीं कि सुलतान और दंगल में काफी कुछ एक जैसा है जिसकी वजह से आमिर खान को टेंशन हो गया है।
लेकिन सलमान खान ने साफ किया है कि दंगल बिल्कुल अलग कहानी है और सुलतान एक लव स्टोरी है। इसलिए आमिर की दंगल का सलमान की सुलतान से कोई मुकाबला ही नहीं है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब सलमान की वजह से आमिर नर्वस हुए हैं। पहले भी शाहरूख सलमान के बीच अटेंशन लेने की वो काफी कोशिश कर चुके हैं। -


Click it and Unblock the Notifications