7 बार किया REJECT.. अब सलमान ने खुद ही कहा- 'हमारे साथ भी काम कर लो..'
जी हां, बात हो रही है सलमान खान और दीपिका पादुकोण की। बॉलीवुड के दो टॉप के सितारे, लेकिन आज तक कभी साथ काम नहीं कर पाए। रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के आने वाले एपिसोड भी सलमान खान भी मज़ाक में दीपिका से यही कहते दिखाई देंगे।
सलमान ने दीपिका से कहा- 'अब तो हमारे साथ भी एक्ट कर लो..'.. हम्मम.. बता दें, सलमान- दीपिका की जोड़ी एक बार नहीं, दो बार नहीं, बल्कि पूरे 7 बार बनकर टूटी है।
''मैनें घुटने टेके.. आंखों में आंसू लाकर कहा- प्लीज सलमान.. ऐसा मत करो..''

खैर, हमें लगता है अब फैंस के उत्साह के लिए सलमान खान- दीपिका को एक फिल्म तो जरूर साथ में करनी चाहिए। आखिर, अनुष्का से लेकर सोनम, काजोल से लेकर माधुरी दीक्षित.. सलमान खान ने सबके साथ काम किया है।
बहरहाल, दीपिका पादुकोण ने सलमान खान की इन फिल्मों को किया रिजेक्ट-
'सुलतान' को किया टाटा
दीपिका पादुकोण ने एक बार सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। लेकिन जब उनके पास सुलतान का ऑफर आया तो दीपिका ने साफ इंकार कर दिया। आपको बता दें, फिल्म सुलतान में सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा हैं।
'शुद्धि' को किया NO
दीपिका पादुकोण के पास संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी और करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट शुद्धि का प्रस्ताव एक साथ आया था। जिनमें से दीपिका ने भंसाली का हाथ थामा और शुद्धि को किया बाय बाय।
किक
सलमान खान की फिल्म 'किक' के लिए जैकलीन नहीं, बल्कि दीपिका पहली पसंद थी। लेकिन दीपिका इस वक्त हैप्पी न्यू ईयर में बिजी थी, लिहाजा, उन्होंने फिल्म को किया बाय बाय।
'प्रेम' की प्रेमिका नहीं बनी
सूरज बड़जात्या की फिल्म के लिए पहली च्यॉइस दीपिका थीं, लेकिन समय ना होने की वजह से एक बार फिर उन्हें सलमान के साथ काम करने का मौका छोड़ना पड़ा। इस तरह प्रेम रतन धन पायो में आ गईं सोनम कपूर.
ट्यूबलाइट
कबीर खान की अगली फिल्म के लिए शुरू से ही सलमान- दीपिका का नाम आ रहा था। लेकिन अब इतना कंफर्म है कि फिल्म में दीपिका नहीं होगी। खबरों की मानें तो यह बिना हीरोइन वाली फिल्म होगी..
धूम 4
धूम 4 में सलमान खान निगेटिव किरदार निभा रहे हैं, यह तो खबरें हैं। लेकिन दीपिका के एंट्री की खबर बस अफवाह बनकर ही रह गई।
डेब्यू फिल्म
जी हां, काफी कम लोगों को पता है कि दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म सलमान खान के साथ होने वाली थी। लेकिन दीपिका उस वक्त फिल्मों के लिए तैयार नहीं थीं। लिहाजा उन्होंने ना कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications


















