सलमान की 'जय हो', पति के सामने सन्नी को पहनायी साड़ी

सलमान खान.. जो ना करें और जो ना कहें वह कम ही है। कभी मोदी के साथ पतंग उड़ाकर वह हेडलाइन बन जाते हैं तो कभी सैफई महोत्सव में ठुमका लगाकर विवादों में फंस जाते हैं। कभी सार्वजनिक मंच पर शाहरूख और अभिषेक को गले लगाते हैं तो कभी कॉमेडी नाइट्स विद कपिल... में हंसते-हंसते रोने लगते हैं। इसलिए सलमान खान को लोग दबंग कहते हैं तो गलत नहीं कहते हैं क्योंकि यह दबंग वाकई में काफी अलग है।

हालिया खत्म हुए गिल्ड अवार्ड समारोह की मेजबानी और आने वाली फिल्म 'जय हो' का प्रमोशन करने वाले सलमान खान लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं लेकिन अपनी मेजबानी की वजह से नहीं बल्कि मंच पर उनकी ओर से की गयी हरकतें लोगों के बीच में गॉसिप का विषय बनी हैं।

आपको जानकर हैरत होगी कि इस अवार्ड समारोह को होस्ट करते हुए सलमान खान ने पोर्न स्टार सन्नी लियोन को मंच पर बुलाया और बातों-बातों में पूछा कि क्या आपको साड़ी पहनना आता है, जिस पर सन्नी ने 'नहीं' में उत्तर दिया। उसके बाद सलमान खान ने मंच पर ही सन्नी लियोन को साड़ी पहनना सीखाना शुरू कर दिया। उन्होंने तुरंत एक नीले रंग की साड़ी मंगायी और गोल्डन कलर का गाउन पहने सन्नी लियोन को उन्होंने मंच पर ही साड़ी पहनाना शुरू कर दिया।

सलमान-सन्नी की इस हरकत पर लोग हंस भी रहे थे और हैरान होकर तालियां भी बजा रहे थे लेकिन सलमान को कोई फर्क नहीं पड़ा वहो तो पूरी तन्मयता से सन्नी लियोन को साड़ी पहनाने में मसरूफ थे और उन्होंने तभी सांस ली जब तक कि वह पूरी तरह से सन्नी को साड़ी पहना नहीं दिये।

गौरतलब है कि सन्नी लियोन बिग बॉस 4 के जरिये ही हिंदुस्तान की सरजमीं पर कदम रखा था। बिग बॉस 4 के होस्ट सलमान खान ही थे। सलमान खान, हमेशा सन्नी लियोन की काफी तारीफ करते हैं और सन्नी भी सलमान की बहुत प्रशंसा करती हैं, इसलिए शायद वह स्टेज पर सलमान खान के हाथों साड़ी पहनने को राजी हो गयी, वह भी तब जब दर्शक दीर्घा में उनके पति डेनियल वीबर भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X