VIDEO: सलमान की पहली किस पर उनका रिएक्शन काफी मज़ेदार है!

[गपशप] सलमान खान फैन्स के लिए कोई भी सलमान खान न्यूज़ तोहफा है। और जब बात सलमान खान की किस की हो रही है तो फिर तो सब ध्यान देकर पढ़ेंगे और कान खोलकर सुनेेंगे। सलमान खान ने अपनी पहली ऑन स्क्रीन किस के बारे में बात की जो उनके और भाग्यश्री के बीच मैंने प्यार किया में होती है।

अब आप कहेंगे कि मैंने प्यार किया में किस कहां थी पर किस थी जनाब। [वैसे सलमान खान की मैंने प्यार किया वाली चिट्ठी खुद उनके हाथ से लिखी हुई तो आपने पढ़ी ही होगी!]

दरअसल, सलमान खान को मेरे रंग में रंगने वाली गाने के एंड में भाग्यश्री को किस करना था पर वो बहुत ज़्यादा अनकम्फरटेबल थे ये बात उन्होंने सूरज बड़जात्या को बताई। सूरज बड़जात्या का जवाब था कि तुम्हें तो मैं फिर भी समझा लूं कि किस ज़रूरी है पर भाग्यश्री को कैसे समझाऊं। सलमान खान ये बात समझ भी गए थे कि किस इस सीन के लिए काफी ज़रूरी है।
["शरमीला नहीं हूं...बस KISS करने की कोई ज़रूरत नहीं!"]

लेकिन भाग्यश्री अपनी बात पर अड़ी रहीं और उन्होंने किसिंग सीन के लिए मना कर दिया। बाद में सूरज बड़जात्या को बीच में एक ग्लास लाना पड़ा और फिर सलमान खान और भाग्यश्री का ये किसिंग सीन शूट किया गया। देखिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने अपने बीते दिनों को कितने मज़ेदार तरीके से याद किया -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X