कैटरीना से गिन-गिन कर बदला ले रहे हैं सलमान
सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ का बॉलीवुड के प्लेब्वॉय रणबीर कपूर के लिए खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार देखकर बडे़ आहत हैं। इसी वजह से वो कैटरीना से बेहद खफा हैं। बॉलीवुड का इतिहास गवाह है कि दबंग जब किसी से खफा होता है तो उसका क्या होता है।
सल्लू को नाराज करने के बाद विवेक ओबराय का हाल शायद ही कोई भूला होगा। आज विवेक के पास गिनती की फिल्में हैं। मगर सलमान ने कैटरीना के लिए बहुत कुछ किया है। कैट का कैरियर बनाने में सलमान का बहुत बड़ा हाथ है। अब हालत ये है कि ना सलमान कैट के साथ काम करना चाहती हैं और ना ही कैट अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ।
सुनने में आ रहा है कि जब रेडी में कैटरीना को लेने की बात चल रही थी तो सलमान ने जरीन खान के नाम का सुझाव दिया। इसके बाद कबीर खान अपनी अगली फिल्म में सलमान-कैटरीना को लेना चाहते थे मगर सलमान ने कबीर को साफ-साफ कह दिया कि अगर कैटरीना फिल्म में होंगी तो वो काम नहीं करेंगे और अब सुनने में आया है कि इस फिल्म में प्रियंका को लेने की बात चल रही है।
कबीर और कैटरीना इससे पहले न्यूयार्क में साथ काम कर चुके हैं और कबीर दोबारा कैट के साथ काम करना चाहते थे मगर सलमान की दबंगई के चलते ये फिल्म भी कैटरीना के हाथ से निकल गई। वैसे कैटरीना के करीबीयों का कहना है कि कैटरीना आज भी सलमान को अपना अच्छा दोस्त समझती हैं। मगर ऐसा लगता है कि सलमान ऐसा नहीं समझते।


Click it and Unblock the Notifications