DHAMAKA: 'विलेन' बनने को तैयार हैं सलमान खान.. फिल्म को मिली हरी झंडी!
रेस 3 के तीसरे पार्ट के लिए सलमान खान को बतौर विलेन अप्रोच किया गया है। सलमान फिल्म की स्क्रिप्ट देखने वाले हैं।
अब्बास मस्तान की सुपरहिट फिल्म 'रेस' की तीसरी कड़ी रेस 3 की तैयारी शुरू हो चुकी है। एक्शन से भरपूर एक धमाकेदार संस्पेस थ्रिलर के लिए फैंस हो जाएं तैयार। रेस के प्रोड्यूसर 'टिप्स', एक नए आएडिया के साथ आए हैं। पहली बात तो यह कि फिल्म में विलेन के किरदार के लिए सैफ की जगह सलमान खान को अप्रोच किया जा रहा है।
जी हां, अफवाह थी कि सलमान खान ने फिल्म से इंकार कर दिया है। लेकिन बता दें, सलमान ने निर्माता से फिल्म के प्रोपर स्क्रिप्ट के साथ मिलने को कहा है। रेस 3 की स्क्रिप्ट पर तैयारी शुरू भी हो चुकी है। खबर है कि इस फिल्म में भी एक्शन, थ्रिल और रोमांस होगा।
Oooo.. 'ऐ दिल है मुश्किल' और सलमान खान का 'कनेक्शन'.. कुछ क्यूट सा!

वहीं, खबर यह भी है कि रेस 3 का निर्देशन अब्बास मस्तान नहीं करेंगे, बल्कि फिल्म के लिए किसी नए डाइरेक्टर को लिया जाएगा। फिलहाल हमें 'रेस 3' की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-
टाईगर जिंदा है
सलमान खान अपनी फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल टाईगर जिंदा है में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2017 दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।
ट्यूबलाइट
कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म 2017 के ईद पर रिलीज होगी।
दबंग 3
सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा की दबंग जोड़ी धमाका करने के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.
किक-2
2014 में आई फिल्म किक के सीक्वल पर भी काम किया जा रहा है। बता दें, इस फिल्म में सलमान डबल रोल निभाते नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म के हीरो भी होंगे और विलेन भी।
रेस 3
रेस 3 की स्क्रिप्ट पर तैयारी शुरू हो चुकी है। खबर है कि इस फिल्म में भी एक्शन, थ्रिल और रोमांस होगा। हालांकि फिल्म के कास्ट का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। अफवाहों की मानें तो फिल्म के लिए सुपरस्टार सलमान खान को अप्रोच किया गया है।
धूम 4
यशराज फिल्म्स की धूम 4 से भी सलमान खान लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि इस फिल्म के कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कबीर खान की अगली फिल्म
अफवाहों की मानें तो कबीर खान ने अपनी चौथी फिल्म के लिए सलमान खान को लॉक कर लिया है। यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर होगी।


Click it and Unblock the Notifications






