New PICS: 'सुल्तान' के सेट से तस्वीरें.. भारत को धमाकेदार जीत दिलाएंगे सलमान खान!
[गपशप] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' का टीजर तो आपने देख ही लिया होगा। रिलीज के साथ 24 घंटों के अंदर ही टीजर को 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कोई शक नहीं कि सुल्तान के टीजर ने आते ही धमाका कर दिया है। बहरहाल, हम यहां एक फिर सुल्तान की तस्वीरों के साथ आए है।
सुल्तान के सेट की यह तस्वीरें आपको फिल्म के कहानी की थोड़ी थोड़ी झलक दिखा देंगी। जी हां, यहां सलमान किसी इंटरनेश्नल स्तर की कुश्ती लड़ते दिख रहे हैं, जहां आखिर में उन्हें जीतते दिखाया जा रहा है। सलमान भारत का झंडा लेकर खुशी से दौड़ रहे हैं।
इन्हें है 'सुल्तान' का सबसे ज्यादा इंतजार.. सलमान खान से भी ज्यादा!
सुल्तान के इस सीक्वेंस की शूटिंग दिल्ली के स्पोर्ट कंप्लेक्स में हुई है। शूटिंग की ये तस्वीरें Hindustan Times ने वायरल की है। हालांकि इस तरह तस्वीरें बाहर आने से फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता थोड़ी कम हो जाए। लेकिन कोई शक नहीं है कि ये तस्वीरें सलमान फैंस को काफी उत्साहित कर देंगे।
यहां देंखे सलमान खान के सुल्तान की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

