ALERT: सलमान खान की 'सुल्तान'.. होकर रहेगी 'रईस' से टक्कर, चाहे कुछ भी हो!
[गपशप] खबरों की मानें तो सलमान खान की सुल्तान की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म की टीम रात दिन एक कर काम कर रही है, लिहाजा, फिल्म समय पर रिलीज हो सके। दरअसल, अभी भी फिल्म की शूटिंग का कुछ हिस्सा बाकी है। जिससे अब सब तेजी में आ गए हैं।
आदित्य चोपड़ा ने फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर को पहले से ही कड़ा निर्देश दे रखा है सुल्तान ईद को रिलीज होनी चाहिए। फिल्म की रिलीज डेट एक दिन के लिए भी इधर से उधर नहीं होगी। लिहाजा, अब फिल्म की क्रू ताबड़तोड़ काम पर लग गई है। अली अब्बास जफर खुद भी 10-12 घंटे एडिटिंग की कुर्सी पर बैठते हैं ताकि सबकुछ शेड्यूल के हिसाब से ही चल सके।
BOX OFFICE: सलमान खान की 'सुल्तान'.. और 300 करोड़ क्लब.. मुश्किल है!
फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो सलमान खान और अनुष्का शर्मा भी फिल्म के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में खबर बाहर आई थी कि सलमान नाइट शिफ्ट भी कर रहे हैं, ताकि शूटिंग शेड्यूल पर खत्म हो सके। फिल्म किसी भी तरह जून में खत्म करनी है और फिर प्रमोशन की शुरूआत की जाएगी।
बता दें, शाहरूख खान की रईस काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। यहां तक की रईस का रफ कट भी तैयार हो चुका है और फिल्म का काफी सराहना मिल रही है। लिहाजा, अब आदित्य चोपड़ा सुल्तान को लेकर काफी गंभीर हो चुके हैं और सारा काम समय पर खत्म करना चाहते हैं।
यहां जानते हैं सुल्तान से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications



