#TARGET: ट्यूबलाइट सलमान ने मचा दिया दंगल..इस बार 400 करोड़ पार!
वो समय याद है जब मम्मी पापा आपको क्लास के उस बच्चे जैसा बनने को कहते थे जो टॉप करता है। सलमान खान भी आजकल उन्हीं मम्मी पापा के बच्चे हो गए हैं, जो टॉपर बच्चे आमिर खान जैसा बनकर टॉप करने की कोशिश कर रहा है।
अब सलमान खान पास होंगे या फेल ये तो वक्त बताएगा लेकिन ताज़ा चर्चा यही है कि आखिरकार सलमान खान भी आमिर खान बन ही गए हैं। कम से कम वो हर कदम आमिर जैसा ही उठाने की कोशिश तो कर ही रह रहे हैं।

वैसे देखा जाए तो सलमान खान पर आमिर खान बनने का काफी प्रेशर भी है। और हो भी क्यों ना। आमिर खान की दंगल, अकेले चीन में 1200 करोड़ का बिज़नेस कर चुकी है। आमिर खान चीन के फेवरिट सुपरस्टार बन चुके हैं।
वहीं भारत में भी 75 करोड़ पर बनी दंगल ने 380 करोड़ का बिज़नेस कर डाला। ये किसी भी फिल्म के लिए गर्व की बात होगी। अब ट्यूबलाइट भी सलमान खान बिल्कुल दंगल जैसा करने की कोशिश कर रहे हैं।
एक तो ट्य़ूबलाइट भारत - चीन युद्ध पर बनी है और फिल्म में चीनी हीरोइन ज़्हू ज़्हू भी हैं। फिलहाल तो फिल्म को चीन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने की मंज़ूरी नहीं मिली है लेकिन जल्द ही ट्यूबलाइट वहां रिलीज़ हो सकती है।
ऐसे में सलमान खान का टार्गेट होगा आमिर खान के 1200 करोड़। सलमान पहले ही हाथ खड़े कर चुके हैं कि ये ना हो पाएगा। हालांकि भारत में बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान दंगल को टक्कर देने के लिए तैयार हैं।
उनका नया मंत्र ही है, अबकी बार 400 करोड़ पार। अब देखना है कि आमिर बनना सलमान के काम आता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











